आज भारी बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार 1900 अंक तक ऊपर चढ़ा, बैंकिंग सेक्टर में 18% तक उछाल

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज सप्ताह के पहले दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2000 अंक पार कर गया। अभी सेंसेक्स 2004.78 अंक ऊपर 29,595.73 पर और निफ्टी 584.45 पॉइंट ऊपर 8,668.25 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक या 2.09% नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी 170.00 पॉइंट या 2.06% नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।


दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 पॉइंट ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ।


बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 18% तक उछाल













































बैंकबढ़त (%)
इंडसइंड बैंक18.10%
एक्सिस बैंक14.99%
ICICI बैंक10.00%
HDFC बैंक8.05%
कोटक बैंक4.56%
फेडरल बैंक3.88%
SBI बैंक2.96%
RBL बैंक2.93%
सिटी यूनियन1.50%

अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार 7 फीसदी की उछाल



  • समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सभी 11 प्राइमरी एसएंडपी 500 सेक्टर्स में तेजी रही जबकि टेक्नोलोजी और युटिलिटीज में क्रमश: 8.78 फीसदी और 7.85 फीसदी की तेजी रही।

  • अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकियों को आगे शायद सबसे कठिन सप्ताह देखने को मिलेगा और कोविड-19 के कारण कई लोगों की मौत हो सकती है।

  • पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

  • कोरोनावायरस ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाया है। अमेरिका में इस महामारी ने 10,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है जबकि इसके संक्रमण के मामले 3.67 लाख से अधिक हो गए हैं।


G20 देशों की अर्थव्यवस्था में आ सकती है गिरावट, भारत भी इसका हिस्सा



कोरोनावायरस संक्रमण और इसे रोकने की कोशिशों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है और मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कहा है कि जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में 2020 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में गिरावट आ सकती है। गिरावट का का यह अनुमान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जी-20 दुनिया की सबसे बड़ी विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। भारत भी इस समूह का सदस्य है। दुनिया की दो-तिहाई से अधिक आबादी जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में रहती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोनावायरस की महामारी के कारण पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों के तहत मांग में गिरावट आई है। आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है और दुनियाभर में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 की पहली छमाही में वैश्विक अर्थव्यवस्था को इतना बड़ा झटका लगा है, जितना पहले कभी देखा नहीं गया।


कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के अब तक 4825 मामले


कोरोनावायरस का संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात कही। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 488 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 4 हजार 825 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।
अमेरिका और फ्रांस में बढ़ रही है बेरोजगारी
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और फ्रांस में बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि चीन में बेरोजगारी दर में अब स्थिरता आने लगी है। मूडीज फाइनेंशियल कंडीशन इंडिकेटर्स के मुताबिक अमेरिका में वित्तीय स्थिति खराब बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे जी-20 क्षेत्र में व्यापार घट रहा है। व्यापार घटने और आपूर्ति श्रृंखला खराब होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर वायरस का दिख रहा नकारात्मक प्रभाव और बढ़ जाएगा।



01:52 PM सेंसेक्स 2004.78 अंक ऊपर 29,595.73 पर और निफ्टी 584.45 पॉइंट ऊपर 8,668.25 पर कारोबार कर रहे हैं।



01:21 PM सेंसेक्स 1891.56 अंक ऊपर 29,482.51 पर और निफ्टी 551.80 पॉइंट ऊपर 8,635.60 पर कारोबार कर रहे हैं।


12:41 PM सेंसेक्स 1729.27 अंक ऊपर 29,320.22 पर और निफ्टी 496.20 पॉइंट ऊपर 8,580.00 पर कारोबार कर रहे हैं।


11:40 AM सेंसेक्स 1508.54 अंक ऊपर 29,125.89 पर और निफ्टी 440.55 पॉइंट ऊपर 8,524.35 पर कारोबार कर रहे हैं।


11:32 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 3 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.28% की बढ़त है



11:18 AM सेंसेक्स 1434.98 अंक ऊपर 29,025.93 पर और निफ्टी 417.40 पॉइंट ऊपर 8,501.20 पर कारोबार कर रहे हैं।


10:55 AM शुक्रवार की तुलना में निफ्टी आज 362 अंक ऊपर खुला; अभी निफ्टी 364.95 पॉइंट ऊपर 8,448.75 पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें 4.51% की बढ़त है



इकोनॉमी : लॉकडाउन और ऊंची कीमत के कारण सोने की चमक घटी, मार्च में आयात 73 फीसदी से ज्यादा घटकर साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर आया



सोने का आयात मार्च में 73 फीसदी से ज्यादा घटकर साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर आ गया। यह जानकारी सोमवार को एक सरकारी सूत्र ने दी। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड घरेलू कीमत और कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पिछले महीने सोने की रिटेल मांग में गिरावट दर्ज की गई है।


सरकारी प्रतिबंध का असर : भारत ने मार्च 2020 में 32.44 फीसदी कम आयात किया खाने का तेल



भारत ने इस साल मार्च माह में खाने के तेल के आयात में बड़ी कटौती की है। इस दौरान खाने के तेल का आयात 32.44 फीसदी गिरकर 9,41,219 टन रह गया। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने कहा कि खाने के तेल के आयात में गिरावट की वजह भारत सरकार के अंतराष्ट्रीय मार्केट से तेल के आयात पर लगी पाबंदी रही है।


10:27 AM सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 45201 रुपए है, इसकी कीमत में 3.38 फीसदी की उछाल है



10:06 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स सेक्टर में सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 17.17% की बढ़त है



09:47 AM सेंसेक्स 1310.96 अंक ऊपर 28,901.91 पर और निफ्टी 180.20 पॉइंट ऊपर 8,434.00 पर कारोबार कर रहे हैं।


कोरोनावायरस संकट: लॉकडाउन से बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने और मांग बढ़ाने के लिए एक और राहत पैकेज दे सकती है सरकार



केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद के बनने वाले हालातों पर पर नजर रख रही है। इसके अलावा सरकार लॉकडाउन का कारण गिरी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।


09:24 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर और गेनर; अभी इसमें कोई लूजर नहीं है



09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 की सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 9.99% की बढ़त



09:15 AM सेंसेक्स 1253.54 अंक ऊपर 28,844.49 पर और निफ्टी 185.70 पॉइंट ऊपर 8,439.50 पर कारोबार कर रहे हैं।



सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।